पश्चिमी राजस्थान से उठे धूल के गुबार के कारण गुरुवार को पूरे प्रदेश में धूल भरी हवाएं चल रही हैं और आसमान में धूल का गुबार छाया हुआ है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल छाई हुई है। धूल के कारण गर्मी अधिक महसूस हो रही है। शाम और रात के समय गर्मी अधिक परेशान इसलिए कर रही है क्योंकि धूल की यह चादर जमीन की सतह से गर्मी को वायुमंडल में वापस नहीं जाने देती।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में हरियाणा राज्य प्रदुषण नियंत्रण विभाग के मेंबर सेक्रेटरी एस. नारायणन ने बताया कि धूल के गुब्बार का पार्टिकुलेट मैटर की वैल्यू जो अमूमन 60 आंकी जाती है कल रात्रि बढ़ कर 1000 हो गयी है। लेकिन आज दिन में हवा का गुब्बार कम होकर 400 से 500 के करीब आँका गया।
हवा में बढ़ते धूल कणों को लेकर हरियाणा प्रदुषण विभाग ने सभी जिला उपायुक्तों को एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसके तहत पानी का छिड़काव अधिक किया जाये। कूड़ा करकट न जलाया जाये, वहीँ स्टोन क्रशर को आगामी 48 घंटे तक बंद करने के आदेश दिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
