Monday , 14 September 2026

दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में ही रोका पुलिस ने, नहीं जाने दिया गया आगे

कुरुक्षेत्र : किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए एक्शन में आई हरियाणा पुलिस। किसानों ने शाहाबाद ढोल नलवी रोड पर कलसानी गांव के पास लगाया जाम ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ सड़क के पास बैठे किसान भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किसानों की मांग कि उन्हें दिल्ली जाने दिया जाए और वे शांतिपूर्वक दिल्ली में जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहते हैं। गौरतलब है कि किसान अपनी मांगों को लेकर 22 और 23 फरवरी को दिल्ली का घेराव करने वाले हैं ,लेकिन जब किसानों ने दिल्ली की तरफ कूंच किया तो पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जाने नहीं दिया गया जिससे खफा किसानों ने शाहबाद में ही सड़क पर बैठक कर प्रशासन के खिलफ रोष व्यक्त करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। धरने पर बैठे किसनों की मांग है कि स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *