दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव ओढ़ी की सीमा के निकट एक बैग मिला जिसमे से महिला का शव बरामद हुआ। रविवार की शाम लावारिस बैग को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही बैग को खोला गया उसमे से एक महिला का शव पड़ा मिला, जिससे आसपास में सनसनी फ़ैल गई।
जानकारी के अनुसार हाइवे से गुजरने वाले लोगों ने लावारिस पड़े लाल रंग के बैग की सूचना बावल पुलिस को दी। सुचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कुमार हुड्डा व सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही बैग को खोला तो सभी दंग रह गए। उसमेंं एक 30-35 वर्षीय महिला का शव मिला जिसके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। महिला के दोनों हाथ व पैरों पर डाक्टरों द्वारा मरहम पट्टी बांधी हुई थी।
पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल टीम की भी मदद ली फ़िलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है।
सब इंस्पेक्टर अजित सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मृतक महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
