Sunday , 1 November 2026

दर्दनाक: तेज रफ़्तार कार ने घर मे सो रहे 6 लोगों को रौंदा, चालक फरार

हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद में देर रात तेज़ रफ़्तार कार घर मे घुस गई, जिससे घर मे सो रहे 6 लोग घायल हो गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार पलट गई। कार के एयरबैग खुल गए जिसकी वजह से ड्राइवर की जान बच गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार कौन चला रहा था, अभी यह पता नहीं चल सका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना के बाद से ड्राइवर फरार

दरअसल टाटा टिगोर कार सेक्टर-19 की तरफ से बड़खल फ्लाईओवर की तरफ टर्न लिया, लेकिन फ्लाईओवर पर ना चढ़कर उसके बराबर बुध कॉलोनी की तरफ मुड़ गई। रफ्तार तेज होने के चलते ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधा घर मे घुस गई। दुर्घटना के बाद से ड्राइवर फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *