दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम को हेलिकॉप्टर से रोहतक ले जाया गया था और इस दौरान हेलिकॉप्टर में हनीप्रीत भी साथ थी। गौरतलब है कि उस समय राम रहीम को मेडिकली अनफिट बताया गया था और कहा गया था कि हनीप्रीत उसके साथ बतौर अटेंडेंट गई थी। ऐसे में अब वो मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है जिसके आधार पर हनीप्रीत को राम रहीम के साथ जाने की इजाजत मिली थी।
इस मेडिकल रिपोर्ट को चार डॉक्टरों ने मिलकर बनाया था. इन चार डॉक्टरों में दो दिल्ली के मैक्स अस्पताल के डॉक्टर थे जबकि दो डेरे के डॉक्टर थे. इस मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी राम रहीम को मेडिकली अनफिट बताया गया है और इसी रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने हनीप्रीत को राम रहीम के साथ हेलीकॉप्टर में जाने की इजाज़त दी.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
