दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल जहां रविवार को हिसार में हरियाणा बचाओ रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंक रहे थे वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर आगाह कर रहे थे। तंवर ने यमुनानगर में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल छोटा मोदी है और नरेन्द्र मोदी बडा कजेरीवाल है और दोनों मिले हुए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तंवर ने कहा कि ये दोनों मिलीभगत की राजनीति कर रहे हैं। गुजरात और पंजाब में मिलकर चुनाव लड चुके हैं और अब हरियाणा में भी यही प्रयोग करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हिसार में रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं जो कि सूखे की समस्या से पीडित क्षेत्र है। एक तरफ वे पंजाब में कहते रहे है कि पंजाब से एसवाईएल के जरिए पानी की एक बूंद हरियाणा को नहीं देंगे तो अब हरियाणा से क्या मांगने आये हैं।
तंवर ने कहा कि केजरीवाल इस्तेमाल करने की राजनीति भी करते हैं। पहले अन्ना हजारे को इस्तेमाल किया और बाद में योगेन्द्र यादव को इस्तेमाल कर छोड दिया। केजरीवाल ने तो दिल्ली को भी बर्बाद कर दिया। विकास की कोई एक योजना भी दिल्ली में लागू नहीं की गई। चुनावी लाभ के लिए आरोप लगाते हैं और फिर माफी मांग लेते हैं। हाल में पंजाब में मांफी मांगी है। विकास के नजरिए से केजरीवाल सबसे अधिक खूंख्वार है। एक तरफ जातिवादी और साम्प्रदायिक ताकतें हरियाणा में सत्तारूढ है और दूसरी तरफ ये केजरीवाल है। केजरीवाल झूठ और मक्कारी की राजनीति करते हैं। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। इनेलो,भाजपा,आम आदमी पार्टी व अकाली दल की उत्पत्ति कांग्रेस के विरोध में हुई है। इन ताकतों को रोकना हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
