Monday , 27 July 2026

फरीदाबाद: बढ़ते कोराना मामलों को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला हुआ सैनिटाइज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा डेस्क: देश ही नहीं पूरे बल्कि पूरे हरियाणा सहित फरीदाबाद में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है जिसे लेकर फरीदाबाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। इसी कड़ी में आज फरीदाबाद के वार्ड नम्बर 3 और चार में इलाके के पार्षद की अगुवाई में जिला प्रशासन द्वारा फायरब्रिगेड की मदद से वार्ड नम्बर 3 ओर चार में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया ताकि कुछ कोरोना के प्रकोप को कम किया जा सके।

लोगों से की जा रही ये खास अपील

छिड़काव कर रहे ब्रिज शर्मा ने बताया कि आज फरीदाबाद के सेक्टर 22,23 ,संजय कलोनी की गलियों को राजेन्द्र चोक के साथ साथ संजय कलोनी पुलिस चौकी के इलाके को सैनिटाइज किया गया है, ताकि कुछ हद तक कोरोना को फैलने से रोका जा सके वही सेनिटाइजर का छिड़काव कर रहे इस दौरान लोगों को कोरोना प्रकोप के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें मास्क पहनने के साथ साथ घरों में रहने की अपील की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *