Monday , 27 July 2026

डेरा हिंसा प्रकरण में पुलिस लेगी आम जनता की सहायता

25 अगस्त को सिरसा डेरा हिंसा प्रकरण में पुलिस अब आम लोगों से सहयोग लेने जा रही है इसी को लेकर सिरसा पुलिस द्वारा कुछ मोबाइल नंबर जारी किये गए हैं जिन पर कोई भी व्यक्ति व्हट्सएप्प द्वारा या फिर फोन करके डेरा हिंसा प्रकरण के संबंध में कोई भी जानकारी दे सकता है। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना शहर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर उन्होंने लोकल अखबारों के माध्यम से पुलिस के कुछ अधिकारियों के नंबर जारी किये है जिनमे सिरसा एस.पी. का नंबर,नए एसआईटी हेड बने किशोरी लाल का नंबर ,सदर थाना प्रभारी का नंबर और स्वयं उनका नंबर शामिल हैं। अमित ने कहा कि डेरा प्रकरण के सम्बन्ध में किसी के पास भी कोई वीडियो या फिर कोई अन्य सामग्री जिस से इस केस में पुलिस की हेल्प हो सकती है वो पुलिस के साथ शेयर करने की अपील की गई है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस बात के परिणाम सामने आएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *