सलमान ख़ान और कैटरीना कैफ़ की फ़िल्म ” एक था टाइगर ” के बाद ” टाइगर जिंदा है ” को देखने के लिए सभी फ़ैंस दिवाने हुए जा रहे हैं !
फ़िल्म को बहुत ही ज़्यादा पसंद किया जा रहा है ! हर एक सीन की बात हो रही है , सलमान कैटरीना की हर अदा पर फ़िदा होकर लोग सिनेमा हॉल के अंदर ही डांस करते नज़र आ रहे हैं !
फ़िल्म की बहुत ही बम्पर ओपनिंग हुई है , जिसका अंदाज़ा सबको पहले से ही था !
सभी दर्शक हॉल से एक बड़ी सी स्माइल लेकर निकल रहे हैं और सभी के मुंह से टाइगर ख़ान के लिए शब्दों के फूल झड़ रहे हैं ! फ़िल्म बहुत ही ज़्यादा पसंद की जा रही है !
फ़ैस का इतना प्यार ही टाइगर सलमान ख़ान को सुपर स्टार की श्रेणी में रखे हुए है !Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फ़ैंस ने हफ़तों पहले की एडवांस बुकिंग कर रखी है !
नो डाउट कि फ़िल्म ” टाइगर जिंदा है ” पहले ही हफ़ते में सौ करोड़ के कल्ब को पार कर जाएगी .
२२दिसम्बर की फ़िल्मी फ़्राइडे इस बार सलमान ख़ान की मोस्ट वेटिंग फ़िल्म ‘टाइगर जिंदा है ‘ की रिलीज़ का दिन रहा !
यश राज बैनर तले बनी इस फ़िल्म को लेकर सलमान ख़ान के सभी फ़ैन्स लम्बे समय से काफ़ी उत्साहित थे !
फ़िल्म की टिकट हासिल करने के लिए टिकट खिड़की से लेकर इंटरनेट बुकिंग तक हर जगह आपा-धापी दिखाई दी ,सभी को सबसे पहले टिकट हासिल करने का क्रेज़ चढ़ा था !
सलमान ख़ान के फ़ैंस की दीवानगी का ये हाल था कि उन्होंने फ़िल्म रिलीज़ का सेलिब्रेशन केक काट कर मनाया !
इस फ़िल्म की पहली कड़ी ‘ एक था टाइगर ‘ ने बॉक्स अॉफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और सभी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई थी!
लोगों की उम्मीदें इस बार और बढ़ी हुईं हैं !
फ़ेस बुक , ट्विटर पर लोगों में ‘ टाइगर जिंदा है ‘ के सुपर डूपर हिट होने की अटकलें लम्बे समय से चल रही हैं ! टिकट खिड़की से तो यही इशारे मिल रहे हैं कि ” टाइगर जिंदा है ” एक बम्पर हिट फ़िल्म साबित होगी !
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
