Monday , 27 July 2026

चंडीगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की हल्की फुहारों ने शहर को भिगाया

चंडीगढ (21 जुलाई 2020, शाइना शर्मा) सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में मंगलवार की सुबह मौसम का मिजाज काफी बदला रहा। बारिश की हल्की फुहारों ने शहर को भिगोया। आपको बता दें कि मंगलवार की अल सुबह ही बारिश की रिमझिम फुहारें पड़ी और शहर का मौसम काफी खुशमिजाज हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि बारिश की हल्की फुहारों से शहरवासियों को भीषण गर्मी से निजात जरूर मिली। तो वहीं चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है। पड़ोसी राज्य समेत चंडीगढ़ में अगले दो दिनों में तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *