भिवानी, 24 अगस्त : भिवानी में देर रात्री एक युवती को उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना देर रात की है जब पीडिता का परिवार कुआं पूजन के लिए गया हुआ था। मौका पाकर युवक युवती के कमरे में घुस गया और जबरदस्ती युवती के साथ घिनोना काम किया। मामले की शिकायत पुलिस में दी गई जिसके बाद पुलिस ने युवती का मैडिकल करवा कर आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार कुआं पूजन कार्यक्रम में गया हुआ था। पीछे से पड़ौस में रहने वाले युवक ने मौका पाते ही घर में घुस कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
