टोहाना, 27 अगस्त(नवल सिंह): घरेलू कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। मामला टोहाना क्षेत्र का है। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या न कह कर अपनी बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर मृतका के पति, सास और ससूर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक मृतका के ससुराल में लंबे समय से आपसी कलह चल रहा था जिसकी वजह से महिला ने ऐसा कदम उठाया। मृतका की दो बेटियां हैं जिनमे एक 9 साल की और छोटी बेटी 7 साल की है।
बता दें मृतका का परिवार पंजाब का रहने वाला है 2007 में मृतका की शादी टेाहाना शहर में हुई थी। मृतका के परिजनों के मुताबिक ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे तंग करते थे यहाँ तक कि इस मामले में कई बार पंचायते भी हो चुकी है। मृतका के परिजनों के मुताबिक उन्हे सुचना मिली की उनकी लड़की विरपाल ने अपने आप का कमरे में बंद कर लिया है और कुंडी नही खोल रही है। जब वह इस बारे में टोहाना जानकारी लेने आए तो उन्होने देखा कि उनकी मर चुकी थी। मृतका के परिजन पुलिस से इस मामले में सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
