गुरुग्राम: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ के गिरफ्त में आए ये दोनो शख्स नाइजीरिया के रहने वाले हैं। इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग साइबरसिटी में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं। एसटीएफ के डीआईजी सतीश बालान की माने तो गुरुग्राम के सेक्टर 18 इलाके से इन दोनों नाइजीरियन की गिरफ्तारी हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को इनसे करीब एक कीलो मादक पदार्थ हीरोइन बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ के आस पास है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इन दोनों नाइजीरियान के पास से पुलिस को कोई वैलिड डक्यूमेंट्स भी नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस इनसे गहण पूछताछ कर रही है कि ये हेरोइन कहां से लाते थे और कहां कहा सप्लाई करते थे। साथ ही पुलिस इस गिरोह में शामिल बाकी आऱोपियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
साइबरसिटी गुरुग्राम नशा के कारोबारियों का पसंदीदा स्थान बनते जा रहा है। आए दिन पुलिस की टीम गुरुग्राम से गांजा,चरस, हीरोइन जैसे मादक पदार्थ बरामद कर रही है लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि अबतक इस गिरोह का सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा ऐसे में समय रहते इन नशा के सौदागरों पर अंकुश नहीं लगा तो वो दिन दूर नहीं जब साइबरसिटी नशासिटी बन जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
