चंडीगढ़, 18 जुलाई – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को उनके एरियर (बकाया भुगतान) का जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि गन्ने की बिक्री के साथ ही किसानों का भुगतान भी तत्परता से किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंडीगढ़ में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में राणा ने नारायणगढ़ शुगर मिल से संबंधित बकाया मामलों पर विशेष चर्चा की। बैठक में प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, निदेशक राजनारायण कौशिक और शुगर मिल्स फेडरेशन के प्रबंध निदेशकशक्ति सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मिट्टी की गुणवत्ता की जांच, उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने जैसे कदमों पर तेजी से काम हो रहा है। किसानों को आधुनिक और विविध खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही मत्स्य पालन व पशुपालन जैसे व्यवसायों में भी अनुदान देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
श्याम सिंह राणा ने यह भी दोहराया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें समय पर मिले, इसके लिए प्रशासन को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
