खाखी को शर्मिंदा करते एक पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस पर लगातार उठने वाली ऊँगली पर अंकुश लगाने के उदेश्य से प्रदेश पुलिस ने एक्स आर्मी के जवानों को बतौर एसपीओ थानों में तैनात किया था। ताकि पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाले ऐसे पुलिस कर्मियों से बचाया जा सके। लेकिन यहाँ भी प्रशासन असफल रहा और पुलिस की औछी करतूत के कारण खाखी एक बार फिर दागदार हो गई।
इस वायरल वीडियो में बाइक चालकों से रिश्वत लेता एक पोलिसकर्मी नजर आ रहा हैं। हुआ यूँ कि पुलिस कर्मी ने सड़क पर बाइकस को रोककर दोनों युवकों से रिश्वत ली और पैसे अपनी पेंट की जेब में डाल लिए। वीडियो में पुलिस कर्मी पैसे लेकर अपनी पेंट की जेब में रखता साफ़ नजर आ रहा है। पुलिस कर्मी की इस हरकत को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया कर और यह वीडियो वायरल कर दी। वीडियों के वायरल होते ही रिश्वत लेते पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह वीडियो सेक्टर-29 एरिया का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी सेक्टर-29 चौकी के बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले की जाँच डीएसपी हेडक़्वार्टर जगदीप दून द्वारा की जा रही है डीएसपी का कहना है की वीडियो वायरल होने के बाद एसपीओ गुलाब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जाँच चल रही है जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाइ जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
