बुधवार रात्रि बी.जे.आर.आई. से कोयला भरकर सूरतगढ जा रही मालगाड़ी का ट्रैक बदलते समय अचानक हादसा हो गया, जिसमे गार्ड के डिब्बे सहित दो डिब्बो के पहिए ट्रैक से उतर गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस खबर से रेलवे विभाग में हडकंप मच गया और आनन-फानन में घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई जिसके बाद जींद से कर्मी बुलाकर ट्रैक को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया। गनीमत रही कि गाड़ी की गति धीमी होने के कारण गाड़ी पलटने से बच गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
