कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन गुरुवार को शूटर तेजस्विनी सावंत ने भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। तेजस्विनी 618.9 अंक के साथ दूसरे स्थान रहीं, जबकि सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे ने रिकॉर्ड 621.0 अंक हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। स्कॉटलैंड की सिओनेड (618.1) ने ब्रॉन्ज जीता। भारत की अंजुम मौदगिल (602.2) 16वें नंबर पर रहीं। इस तरह भारत के अब तक 25 मेडल (12 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज) जीत चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
