Saturday , 31 October 2026

केजरीवाल के पीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर धनखड़ का जवाब, कहा-खुल चुकी है AAP की पोल, एक-एक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जा रहा है जेल !

हरियाणा डेस्क:- झज्जर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अनपढ़ ओर इतिहास का सबसे भ्रष्टाचार प्रधानमंत्री बताए जाने के आरोप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बड़ी ही तल्खी के साथ जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि आप पार्टी के भ्रष्टाचार की पोल खुल चुकी है ।और केजरीवाल सरकार के एक-एक मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा रहे है। धनखड़ यहां झज्जर के गांव हसनपुर में हलका बादली के पन्ना प्रमुखों की बैठक पार्टी प्रभारी विप्लवदेव के साथ सम्बोधित करने आए थे। यहां उन्होंने पूर्व सीएम चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा साल 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने के दावे पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ऐसा वह लोग कह रहे है जिनकी पार्टी हरियाणा में अपना संगठन ही खड़ा नहीं कर पा रही है। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्नाटक के चुनाव पर बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में पार्टी का प्रचार करने के लिए हरियाणा से भाजपा के कार्यकर्ता भी जाएगी। इसकी सूची बनाकर पार्टी हाईकमान के पास भेज दी गई है। यहां धनखड़ ने एक तरह से पन्ना प्रमुखों मे जोश भरते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा में हर पन्ने-पन्ने पर अपना संगठन खड़ा कर रही है। 6 अप्रैल तक भाजपा ने हरियाणा में चार लाख पन्ना प्रमुख बनाए जाने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा हर हाल में कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने एक नारा दे रखा है सेवा ही संगठन। उसी नारे को सार्थक रूप देने के नक्शे कदम पर भाजपा हरियाणा में चल रही है। पन्ना प्रमुखों का केवल एक ही काम है और वह है जनसेवा और लोकसेवा का काम। धनखड़ ने इस मौके पर हरियाणा में 6 अप्रैल को हरियाणा में पांच लाख घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएगें।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *