पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर एक व्यक्ति ने देर रात घर में फांसी का फंदा लगा कर ख़ुदकुशी कर ली। मामला पानीपत के गांव बापोली का हैं जहाँ सुरेंद्र नामक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या की है। जनकारी के अनुसार मृतक पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप था, महिला ने मृतक की आवाज भी मोबाइल में रिकॉर्ड की हुई थी, जिसकी वाइस सेम्पल के कोर्ट ने आदेश दिए हुए थे और 3 अप्रेल को मधुबन में वाइस सेम्पल दिया जाना था। पुलिस की माने तो सुरेंद्र ने इसी वजह से आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। सुचना मिलते ही देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य हस्पताल भिजवाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने देर शाम सुरेंद्र की गुमशुदगी की सुचना दी थी ,लेकिन तीन घंटे बाद ही सुरेंद्र के आत्महत्या की खबर मिली। पुलिस को मृतक का एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसके बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।
मृतक सुरेंद्र के परिजनों ने साफ साफ़ कहा कि सुरेंद्र ने सुसाइड नोट में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बारे में लिखा है। म उसी अनुसार पुलिसकर्मी पर कार्यवाई चाहते है। वह उसे झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दे रहा था। सुरेंद्र ने मरने से पहले होने सुसाइड नोट में अपने बच्चे को आईआईटी की कोचिंग दिलवाने, उसे कनाडा से दवाई मंगवा कर देने व साथ ही एम्स में इलाज करवाना ताकि उसके सिर पर बाल आ सके के बारे में लिखा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
