कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयुआई ने टोहाना में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की माँग को लेकर लगातार तीन दिन तक इंदिरा गाँधी कॉलेज और टोहाना शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सैंकड़ों विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों के हस्ताक्षर करवाने के बाद आज एनएसयुआई छात्र नेता अजय बिश्नोई सहित एनएसयुआई के दर्जनों छात्र नेताओं के साँझे नेतृत्व में अपना हस्ताक्षर युक्त माँग-पत्र उपमंडलाधीश को सौंपा। उपमंडलाधीश को माँग-पत्र सौंपने के बाद एनएसयुआई के छात्र नेता अजय बिश्नोई ने कहा कि उपमंडलाधीश ने टोहाना में विश्वविद्यालय स्थापित करने के मसले को ध्यान से सुनने के बाद गम्भीरता से लेते हुए एनएसयुआई के इस हस्ताक्षर युक्त माँग-पत्र को आवश्यक कार्यवाही के लिए महामहिम राष्ट्रपति भारत, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्री,राज्यपाल हरियाणा,मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजना सुनिश्चित किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिश्नोई ने कहा विद्यार्थियों की अब मजबूरी है टोहाना में विश्वविद्यालय बहुत जरूरी है अब वो समय आ गया है जब टोहानावासियों का विश्वविद्यालय बनने का सपना साकार हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा टोहाना में विश्वविद्यालय की माँग लगातार मजबूत होती जा रही है जोकि अब हस्ताक्षर अभियान से जन-जन की आवाज बनकर एक व्याप्त जनआंदोलन का रूप ले चुकी है । बिश्नोई ने कहा फतेहाबाद जिले में अभी तक कोई भी विश्वविद्यालय नहीं होने की वजह से समूचे जिले में उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाओं का अभाव है जिसके परिणाम स्वरूप टोहाना सहित पूरा जिला शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पिछड़ता जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
