Saturday , 31 October 2026
किसानों की आमदनी बढ़े इसके लिए निरंतर प्रयासरत है सरकारः CM नायब सिंह सैनी

किसानों की आमदनी बढ़े इसके लिए निरंतर प्रयासरत है सरकारः CM नायब सिंह सैनी

घरौंडा, 23 मार्च: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज घरौंडा स्थित ईंडो-इजरायल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय मेगा सब्जी एक्सपो-2025 के समापन समारोह में किसानों के हित में किए गए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि बजट में 19.2 प्रतिशत की वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि, पशुपालन और बागवानी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बजट आवंटन किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इजरायल की कृषि तकनीकों को अपनाने की योजना का भी खुलासा किया, जिससे प्रदेश के किसान आधुनिक और प्रभावी खेती के तरीकों से अवगत हो सकेंगे। साथ ही, उन्होंने 74 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने घरौंडा के इंडो-इजरायल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में सेमिनार हॉल और होस्टल बनाने की घोषणा भी की। इस एक्सपो में किसानों को नई कृषि तकनीकों, उन्नत किस्मों और आधुनिक यंत्रों की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि 140 फल एवं सब्जी संग्रहण और पैक हाउस बनाए जा रहे हैं, जिससे किसानों को पैकिंग और विपणन में मदद मिलेगी।

सीएम ने प्रदेश में बागवानी और मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए इजरायल के सहयोग से कई योजनाओं की शुरुआत की है, साथ ही बागवानी में युवाओं को इजरायल भेजने का प्रस्ताव भी रखा। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *