Sunday , 1 November 2026

किसानों और पुलिस के टकराव के बाद ‘किसान संघर्ष समिति’ ने सरकार पर लगाए ये आरोप !

हरियाणा डेस्क: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के बाद हिसार में किसानों और पुलिस के बीच हुए टकराव को किसान संघर्ष समिति ने निंदनीय बताया है। किसान संघर्ष समिति के संयोजक मनदीप सिंह ने कहा है कि सरकार जानबूझकर ऐसा वातावरण बनाने में लगी है जहां टकराव की स्थिति बने। आज जिस प्रकार से हिसार में किसानों पर बर्बरता की गई है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। मनदीप नथवान ने कहा कि सरकार जनाधार खो चुकी है और आने वाले समय में उसे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बंगाल चुनावों में करारी हार के बाद भाजपा बौखला गई- मनदीप

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां इस कोरोना काल में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है वहीं सरकार सड़कों पर आकर ऐसे आयोजन कर रही है। ऐसा आयोजन वर्चुअल भी हो सकता है, ऑन लाइन के माध्यम से सरकार लगातार बैठकें कर रही है। उन्होने कहा कि बंगाल चुनावों में करारी हार के बाद भाजपा बौखलाई हुई है। आज पूरे देश में भाजपा के खिलाफ लहर चल रही है। मनदीप सिंह भाजपा के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे पर अन्य पार्टियां भी नंगी हो चुकी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *