Sunday , 1 November 2026

कार्टरपुरी में युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गुरुग्राम, 5 जुलाई(सतीश कुमार राघव): गुुरूग्राम के थाना पालाम विहार के गांव कार्टरपुरी में एक युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं मृतका के परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक एवं उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार बीती चार जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि गांव कार्टरपुरी में एक युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतिका के परिजनों को दी। मृतक लड़की के परिजन गुरूग्राम पहुंचे और रुपेश नामक लड़के पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार मृतका ने कुछ दिन पहले ही रूपेश पर दिल्ली के थाना कापसेहडा में पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया था। जोकि जमानत पर चल रहा है। जमानत पर आने के बाद रूपेश मृतका के साथ लीवइन में गांव कार्टरपुरी में रह रहा था। परिजनों ने रूपेश एवं उसके भाई, माॅ व पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और रूपेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *