पंचकूला, 24 जुलाई : एक बार फिर अपनी मांग को लेकर कम्प्यूटर टीचर ओर लेब सहायकों सड़कों पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया। सेंकडो की संख्या में कम्प्यूटर टीचर और लेब सहायक पंचकूला में एकत्रित हुए और मांगे पूरी न होने को लेकर प्रशसन के प्रति अपन रोष जाहिर किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बता दें, कम्प्यूटर टीचर ओर लेब सहायक न्यूनतम वेतन और शिक्षा विभाग में समायोजित करने की काफी समय से मांग कर रहे हैं। जिसके चलते शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई बैठक के विफल होने के बाद कम्प्यूटर टीचर ओर लेब सहायक शिक्षा सदन के घेराव के लिए रवाना हुए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेटिंग को तोड़ने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कनन का प्रयोग किया। वाटर कनन के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
