
हरियाणा डेस्क:-करनाल, ऑनलाइन गेम्स की लत में फंसे हरियाणा पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने संदिग्ध हालातों में सुसाइड कर लिया। मृतक के पास से सुसाइड नोट से खुलासा हुआ कि वह ऑनलाइन गेम्स में लाखो रुपये हारने के कारण तनाव में था । राजेन्द्र हरियाणा पुलिस अकादमी में तैनात था , पुलिस ने उसका शव अकादमी के बैरक से बरामद किया । ऑनलाइन खेल की आड़ में चल रहे जुए के जाल में फंसकर युवा बर्बाद हो रहे है । इंटरनेट पर ऐसी गेम में झांसे में फंसने का मामला हरियाणा पुलिस अकेडमी मधुबन से सामने आया है । कुरुक्षेत्र जिले के गांव बारना निवासी राजेन्द्र पुलिस में कांस्टेबल था और मधुबन अकादमी में नियुक्त था । बुधवार की देर शाम अकादमी में हुई हाजरी में जब राजेन्द्र नही पहुचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई । उसके साथियों को राजेन्द्र का शव बैरक के पंखे से लटका हुआ मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बैरक से एक सुसाइड नोट बरामद किया जिससे ये खुलासा हुआ कि मृतक ऑनलाइन गेम्स में फंसा हुआ था । राजेन्द्र की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस में पहुचे । परिजनों ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नही थी कि राजेन्द्र किसी बात को लेकर परेशान है । सुसाइड नोट से ही उन्हें गेम खेलने के बारे में जानकारी मिली ।।उन्होंने इस मामले की जांच किये जाने की मांग की है । गांव सरपंच ने कहा कि ऑनलाइन गेम्स की आड़ में जुआ बढ़ता जा रहा है । ऐसे गेम्स में फंसे युवक गलत कदम उठाते है इसलिए ऐसी गेम्स बन्द होने चाहिए ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
