फतेहाबाद, 6 जनवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद की राजीव कॉलोनी में एक बंदर की उछल कूद ने एक घर को फूंक डाला। दरअसल, एक बन्दर घर में बिजली की तार से लटक गया , जैसे ही बन्दर तार से लटका तो जोरदार शार्ट सर्किट हुआ जिससे घर मे लगे AC और एलसीडी में आग लग गई। आग लगने के बाद घर और आसपास अफरा-तफरी मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोगों ने तुरन्त इसकी सुचना फायर ब्रिगेड को दी जिसके फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु किये।
जानकरी देते हुए फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया कि बंदर उछल कूद करते हुए गली से गुजर रही बिजली की तार पर कूदा तो बिजली की दोनों तारे आपस में टकरा गई। जिससे तार में स्पार्किंग हुई और एक चिंगारी घर में रखे सामान पर गिर गई। जिसकी वजह से कमरे में मौजूद एलईडी, AC , पंखे, पर्दे सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचीं तब तक लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पर लिया था। वहीं इस हादसे में बन्दर की मौत हो गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
