मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में वो एक डांस रिएलिटी शो ‘हाई फीवर- डांस का नया तेवर’ का हिस्सा बनने पहुंची थी, लेकिन उनके साथ वहां कुछ ऐसा हुआ जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। शो के दौरान वो एक चूहे से डर गईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लारा दत्ता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ”आज सेट पर स्पेशल गेस्ट आया है। मिकी माउस।” शो के सेट पर एक चूहा घुस आया, जिससे डर कर लारा दत्ता जज के सोफे पर जा बैठीं। वो अपने पांव नीचे रखने के लिए तैयार नहीं थी। सेट पर मौजूद सब लोग उन्हें घेर कर खड़े हुए हैं। इस वीडियो में लारा दत्ता के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
