बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और लेखिका ताहिरा कश्यप को एक बार फिर ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ रहा है। ताहिरा ने 7 अप्रैल, विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मुझे फिर से ब्रेस्ट कैंसर हो गया है – राउंड 2 शुरू हो गया है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपने पोस्ट में ताहिरा ने कैंसर स्क्रीनिंग की अहमियत को लेकर एक दिल छू लेने वाला संदेश दिया और कहा, “सात साल की परेशानी या रेगुलर स्क्रीनिंग का पावर – यह एक सोच है। मैं रेगुलर स्क्रीनिंग को चुनूंगी और सभी को यही सुझाव दूंगी।” इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में जीवन के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया और लिखा, “जब ज़िंदगी नींबू दे, तो नींबू पानी बनाओ। अगर ज़िंदगी बार-बार नींबू दे रही हो, तो उसे अपने पसंदीदा काला खट्टा ड्रिंक में बदल दो और मज़े से पियो।”
ताहिरा के इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उनके पति आयुष्मान खुराना ने भी अपनी पत्नी को सपोर्ट करते हुए पोस्ट पर कमेंट किया, “मेरी हीरो।”
यह ताहिरा का कैंसर से दूसरा मुकाबला है। पहले 2018 में भी उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और कैंसर अवेयरनेस के लिए जागरूकता फैलाने का काम किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
