गुरुदासपुर, 7 अगस्त। गुरदासपुर के गांव जोगोवाल जट्टा में एक 8 वर्षीय बच्ची के कत्ल का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची मसीह भाईचारे से संबंधित है जबकि कत्ल करने वाला आरोपी उच्च जाति का है। बच्ची रविवार दोपहर बाद से गायब थी। परिजनों ने बच्ची की काफी तलाश की जब बहुत देर तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की। इस मामले को संजीदगी से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान पुलिस को बच्ची का शव घर के पास ही बने एक मकान से बरामद हुआ जोकि किसी कैप्टन का बताया जा रहा है लेकिन मकान मालिक खुद चंडीगढ़ में रहता है और उसने घर की देखभाल का जिम्मा आरोपी युवक व उसके पिता को दे रखा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि उसके दो बेटे हैं जबकि उनकी बेटी सबसे छोटी थी। उसने बताया कि वो अपनी बेटी को जी जान से प्यार करता था। रविवार वो किसी काम से बाहर गया था। शाम करीब 5 बजेजब वो घर लौटा तो बेटी घर पर नहीं थी। कुछ देर देखने के बाद भी जब बेटी नजर नहीं आई तो उसने उसकी तलाश आस पास के घरों में की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने गांव निवासियों व पुलिस की मदद लेकर सारी रात बेटी को तलाश किया लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी का शव सामने बने घर में ही पड़ा हुआ है।वही मृतक बच्ची के पिता ने दोषियों पर कड़ी कारवाई की मांग की है
वहीं इस बारे में एस एस पी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि धारीवाल में एक 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसके बाद जांच में सामने आया कि गांव के ही एक लड़के ने बच्ची का कत्ल किया है बच्ची के शव को देखकर लगता है कि आरोपी युवक ने पहले उसके हाथ पैर बांध कर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की होगी। लेकिन असफल रहने के बाद और अपना राज खुल जाने के डर से ही उसने बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी अपने घर चला गया। लेकिन जैसे ही मामला पुलिस के पास गया वो फरार हो गया। वही दोषी पर हतेया का मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
