Thursday , 29 October 2026

अवैध शराब की 210 पेटियां की जब्त:- एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर जिले के मुकंदपुर गांव स्थित एक मकान से पुलिस ने अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की हैं. जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तितावी के थाना प्रभारी सूबे सिंह ने आज बताया कि कल शाम की गई छापेमारी के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य लोग फरार हो गए.सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि यह शराब उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के कुछ विजेता उम्मीदवारों को भेजी जानी थी. नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे,

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *