कुरुक्षेत्र, 30 मार्च: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र धाम को दुनिया भर में धर्मक्षेत्र के रूप में एक नई पहचान दिलाई जाएगी। रविवार को नव वर्ष और नव सम्वत के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में आयोजित महाआरती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समृद्ध किया जाएगा। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य न केवल पौराणिक संस्कृति को बढ़ावा देना है, बल्कि प्रदेश की विविधता और विरासत को भी संरक्षित करना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महाआरती में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए विशेष कामना की। इस कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानेश्वर महाराज, महेश मुनि महाराज, विधायक अशोक अरोड़ा और पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने गीता ज्ञानम संस्थानम में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को नवरात्रि और नव सम्वत की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाले दिनों में कुरुक्षेत्र को एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
