सिख संगठनों के भारी विरोध के बाद अब अम्बाला में भी विवादित पंजाबी फ़िल्म नानक शाह फकीर का प्रसारण नही होगा। हालांकि कि सिनेमाघरों के संचालकों ने फ़िल्म न चलाने का फैसला लिया है फिर भी सिखों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने सिनेमाघरों के बाहर और भीतर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिये हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फिल्म की रिलीजिंग को रोकने के लिए सिख समाज ने प्रशासन से फिल्म न चलाए जाने की मांग की थी। सिनेमा संचालकों का कहना है कि अम्बाला के सिनेमाघर संचालक लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं इसलिए जब भी ऐसा कोई विवाद होता है तो वो फ़िल्म नहीं लगाई जाती। वहीं सिनेमाघरों के बाहर तैनात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ़िल्म नहीं लगी है परंतु इसके बावजूद एहतियात के तौर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और हालात शांतिपूर्ण हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
