हरियाणा डेस्क: कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चिंता जताई है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र लिखा। जिसमें विज ने लिखा कि, हजारों किसान जो प्रदेश की सीमा पर बैठे हैं उनसे दोबारा वार्ता शुरू कर इस मामले को निपटाया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अनिल विज ने किसानों के प्रति चिंता जताते हुए लिखा कि, जिस तरीके से कोरोना वायरस लगातार अपनी जड़े पसार रहा है ऐसे में यदि किसी किसान आंदोलनकारी को यह वायरस अपनी चपेट में ले गया, तो एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट प्रदेश की सीमा पर हो सकता है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
