Thursday , 10 September 2026
अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़

अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़

अंबाला कैंट, 3 जुलाई 2025 – अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच के गैरकानूनी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कुरुक्षेत्र हेल्थ विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार को यहां छापा मारकर दो कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 60 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टीम ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रूम में एक महिला के गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करते हुए अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति  को गिरफ्तार किया। कुरुक्षेत्र के डॉक्टर  की टीम ने तीन घंटे तक छापेमारी कर इस रैकेट को फेल किया।

इस कार्रवाई के लिए टीम ने एक डिकॉय को इस्तेमाल किया। आरोपियों ने डिकॉय को पहले कैंट बस स्टैंड और फुटबॉल चौक पर बुलाया, फिर अस्पताल में अवैध जांच करने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों आरोपियों से क्रमशः 32 हजार और 28 हजार रुपए नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विभागीय जांच भी तेज़ी से चल रही है। अभी तक इस मामले में अंबाला सिविल सर्जन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *