Thursday , 27 August 2026
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 4 महंगे फोन और नकदी बरामद|

अंबाला: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के 4 मोबाइल फोन और 2,770 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को देखकर भागने लगा संदिग्ध युवक

जानकारी के मुताबिक, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर चेकिंग करते समय पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस को देखते ही युवक अचानक पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी में मिले 4 मोबाइल और 2770 रुपये

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से अलग-अलग कंपनियों के 4 मोबाइल फोन और 2,770 रुपये नकद बरामद हुए।

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश के अनुसार, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस का कहना है कि आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेन में यात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ करता था।

चोरी के मोबाइल सस्ते दाम पर बेचता था

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए मोबाइल फोन को बाजार में कम कीमत पर बेच देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका रिमांड मिला है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से उसके पुराने मामलों और चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस काम में कोई और व्यक्ति शामिल है या नहीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *