गुरुग्राम, 30 जून (सतीश राघव): देश भर में एसवाईएल के पानी को लेकर इनेलो और बसपा लगातार जिला लेवल पर जेल भरो आंदोलन कर रही है। इनेलो अब तक 17 जिलों में जेल भरो आंदोलन कर चुकी है। वहीं अब आने वाली 10 जुलाई को इस आंदोलन को गुरुग्राम में किया जाएगा जिसमें भारी संख्या में इनेलो और बसपा कार्यकर्ता एसवाईएल के लिए अपनी गिरफ्तारी देंगे। इस आंदोलन की तैयारियों को लेकर आज इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की एक बैठ ली। बैठक के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने गुरुग्राम में होने वाले जेल भरो आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन बताया।
इस दौरान अशोक अरोड़ा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथ यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह यात्रा कांग्रेस को मजबूत नहीं बल्कि अपने आप और अपने समर्थकों को स्थापित करने के लिए की जा रही है। वहीं अशोक अरोड़ा ने बीजेपी और खट्टर सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर सरकार राज गिरी में गुल्ली डंडा खेले तो फिर आम जनता के काम कैसे और कौन करेगा। उन्होंने BJP सरकार को हर मोर्चे में फेल करार किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
