यूपी के हाथरस की हैवानियत अब सियासी रंग भी लेने लगी है। कांग्रेस इस मामले में सरकार और प्रशासन पर मिली भगत के आरोप लगाने में जुट गई है। तो वहीं बीते गुरूवार को यूपी गए राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी के साथ हुई धक्का-मुक्की पर भी कांग्रेस देशभर में इसकी निंदा कर रही है। इसे लेकर देर शाम अंबाला शहर में कांग्रेसियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं की मानें तो यूपी की सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।
हाथरस की घटना के बाद में हरियाणा में यूपी की सरकार का विरोध लगातार जारी है। दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। हर कोई पीड़िता के आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहा हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
