Sunday , 26 July 2026

हरियाणा सरकार मजदूरों को दे रही स्कील डेवल्पमेंटर की ट्रैनिंग

गुरुग्राम, 9 अगस्त(सतीश कुमार राघव)गुरुग्राम के 55 मजदूरों को हाईटैक करने के लिए अब स्कील डेवल्पमेंटर की ट्रैनिंग दी जायेगी। कंस्ट्रक्शन साइट और दूसरे मजदूरों को उनकी जीविका के लिए बेहतर अवसर देने के लिए सरकार ने ये योजना शुरु की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योजना के तहत कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूरों को कोर्स कराये जायेंगे कि किस तरह से वो इस काम के साथ बिजली फिटिंग, प्लमबर, पैंटर, डिजाइनर समेत ऐसे कई कोर्स जिन्हें वो कर सकते हैं। इस योजना के तहत मजदूरों को 3 महीने के लिए ट्रैनिंग दी जा रही है, जिसके लिए आज गुरुग्राम से बस रवाना हुई जिसमें 55 मजदूरों को भेजा गया।

जानकारी के अनुसार गरुग्राम से ये मजदूर यूपी के पिलखुआ ट्रैनिंग लेने गए है। जिसमें उन्हें तमाम कोर्स के बारे में जानकारी दी जायेगी। इतना ही नहीं इन तीन महीनों के दौरान सभी मजदूरों को महीने के हिसाब से 9 हजार की सैलरी भी सरकार की तरफ से दी जायेगी। जिसमें सभी मजदूरों के लिए इंशोरेंश के साथ साथ उनकी फैमली प्लान के लिए भी बजट है। बता दें, रोजगार विभाग की तरफ से करीब 27 करोड़ रुपए इस योजना के तहत खर्च किये जा रहे हैं।

रोजगार विभाग की माने तो इस कोर्स करने के बाद ये मजदूर अपनी फिल्ड के मजबूत और परखर कामगार बन जायेंगे। जिससे वो दूसरे लोगों को भी जागरुक कर पायेंगे और दूसरे मजदूरों के लिए भी ये एक अभिप्रेरणा के स्त्रोत बनेंगे। गुरुग्राम से ये 55 मजदूर पूरे तीन महीने यूपी में ट्रैनिंग लेंगे इनके रहने खाने का भी खर्चा सरकार उठायेंगी। वहीं जिस कोर्स को ये मजदूर करेंगे उसी से संबंधी एक कीट भी दी जायेगी। जिससे वो अपना रोजगार यहां आकर शुरु कर पाये।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *