चंडीगढ़, 18 जुलाई 2025: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के 17 पैरा एशियन गेम्स 2022 पदक विजेता खिलाड़ियों को कुल 31.72 करोड़ रुपये के कैश अवार्ड जारी किए। यह राशि खिलाड़ियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए दी गई है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों का मनोबल और बढ़ा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश सरकार की खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का कैश अवार्ड दिया जाता है। इस बार 13 खिलाड़ियों को 19.72 करोड़ और 4 खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा, “यह गर्व की बात है कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारी सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, आर्थिक मदद और चोटिल होने पर उपचार की सुविधा प्रदान कर रही है, ताकि वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”
उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ी प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं, जो न केवल देश के लिए पदक जीत रहे हैं, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत और साहस से सभी को प्रेरित कर रहे हैं।
इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1500 खेल नर्सरियां खोली गई हैं, जहां युवा खिलाड़ी अभ्यास कर नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
खेल महाकुंभ की तिथि में बदलाव
खेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि 28 से 30 जुलाई तक होने वाले हरियाणा खेल महाकुंभ को अगस्त 2025 में आयोजित किया जाएगा, ताकि आगामी CET और HTET परीक्षाओं के कारण खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
