चंडीगढ़, 31 जुलाई: हरियाणा की नायब सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ा और राहत भरा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रबी फसल-2025 के नुकसान की भरपाई के लिए 22,617 किसानों को कुल ₹52.14 करोड़ का मुआवजा जारी किया है। यह मुआवजा उन किसानों को दिया गया है जिनकी फसलें ओलावृष्टि और भारी बारिश के चलते बर्बाद हो गई थीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मुआवजा प्रदेश के 15 जिलों के किसानों को दिया गया है, जहां दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच मौसम की मार ने रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। यह फसल क्षति की भरपाई ‘क्षतिपूर्ति पोर्टल’ पर किसानों द्वारा दर्ज किए गए आंकड़ों और गहन सत्यापन के आधार पर की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और इस राहत पैकेज का मकसद उन्हें दुबारा खड़े होने में मदद करना है। मुआवजे की गणना सरकारी मानदंडों और सत्यापित प्रभावित भूमि (लगभग 57,485 एकड़) के आधार पर की गई है।
‘क्षतिपूर्ति पोर्टल’ बना किसानों का सहारा
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार किया गया ‘क्षतिपूर्ति पोर्टल’ इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और गति का मुख्य आधार रहा, जिससे राज्य भर के किसानों को नुकसान का रिकॉर्ड दर्ज करने और समय पर मुआवजा प्राप्त करने में मदद मिली।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
