सीएम मनोहर लाल खट्टर 3 मई को रोहतक में रोड शो करेंगे। इस रोड शो के दौरान वे प्रदेश सरकार के साढ़े 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। यह जानकारी प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग के हित के लिए कार्य किए हैं। ग्रोवर ने बताया कि रोड शो के दौरान सीएम जनता की समस्याएं भी सुनेंगे। वहीं, मंत्री ने यह भी बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 2 मई को किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
