चंडीगढ़, 27 फरवरी: हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2 मार्च 2025 को 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों और 21 नगर पालिकाओं में मतदान होगा। इसके साथ ही, 2 नगर निगमों में महापौर, 1 नगर परिषद में प्रधान (प्रेजीडेंट), 2 नगर पालिकाओं में प्रधान (प्रेजीडेंट) और 3 वार्डों के पार्षद पद के लिए भी उप-चुनाव होंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!2 मार्च को मतदान
राज्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि 2 मार्च को राज्य के 7 नगर निगमों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक, और यमुनानगर) में महापौर और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाई जाएंगी, एक महापौर चुनाव के लिए और दूसरी वार्ड सदस्यों के लिए।
इसके अलावा, 4 नगर परिषदों (अम्बाला सदर, पटौदी-जटोली मंडी, थानेसर, और सिरसा) में प्रधान (प्रेजीडेंट) और वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। साथ ही, 21 नगर पालिकाओं (बराड़ा, बवानी खेडा, लौहारू, सिवानी, जाखल मंडी, फरूख नगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, कलायत, सीवन, पूंडरी, इंद्री, नीलोखेडी, अटेली मंडी, कनीना, तावडू, हथीन, कलानोर, खरखोदा और रादौर) में प्रधान (प्रेजीडेंट) और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन चुनावों में भी प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी।
उप-चुनावों के लिए मतदान
2 मार्च को दो नगर निगमों (अम्बाला और सोनीपत) में महापौर पद, एक नगर परिषद (सोहना) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद, और दो नगर पालिकाओं (असंध और ईमाइलाबाद) में प्रधान (प्रेजीडेंट) पद के लिए उप-चुनाव होंगे। इसके अलावा, तीन नगर पालिकाओं (सफीदों, तरावड़ी और लाडवा) के वार्ड सदस्य पदों के लिए भी उप-चुनाव होंगे। इन उप-चुनावों के लिए एक मतदान केंद्र पर केवल एक ईवीएम का उपयोग किया जाएगा।
पानीपत नगर निगम चुनाव
पानीपत नगर निगम का चुनाव 9 मार्च 2025 को होगा। इस चुनाव में महापौर पद और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा, और प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो अलग-अलग ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
