महिला WWE चेम्पियनशिप में हरियाणा की छोरी ने अपनी जगह बना ली है । हरियाणा के जींद की बेटी कविता देवी अमेरिका में महिला पहलवानो मुकाबला करने के लिए जाने की तैयार। अमेरिका जाने से पहले खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। खेल मंत्री ने कहा कि हर खेल प्रतिभाओं की तरह हरियाणा की बेटी का सम्मान करेंगे । इस दौरान पिछली सरकार में हुई अपनी अनदेखी का दर्द भी कविता ने बताया।
भारतीय महिला रेसलर चैंपियन कविता देवी हिंदुस्तान के बाद अब अमेरिका में महिला पहलवानो को अपना दमखम दिखाएगी। हाल ही में उसका चयन अमेरिका की WWE कुश्ती में हो गया है और वे 16 जनवरी को अमेरिका के लिए 3 माह की ट्रेनिंग पर रवाना होगी। अमेरिका जाने से पूर्व वे अपना दर्द हरियाणा के खेल मंत्री को बताने आई थी। कविता का कहना है यह सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और उसे न सरकार से नौकरी चाहिए और न ही कोई सुविधा, उसे केवल सम्मान चाहिए जो सरकार ने अब तक नही दिया है। आज खेल मंत्री अनिल विज को मिलकर उसने अपना दर्द बयां किया। कविता का कहना है मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही राज्य स्तरीय समारोह में उनका सम्मान करेगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
