Saturday , 12 September 2026

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी किए ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

नेशनल डेस्क: जम्मू कश्मीर में आतंकी आए दिन भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। लेकिन भारतीय सुरक्षाबल उनकी नापाक साजिशों को नाकामयाब कर देते हैं। इसी कड़ी में कश्मीर के कुलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई।इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लाके में सर्च-ऑपरेशन जारी

मिली जानकारी के मुताबिक, कश्मीर जोन पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चावलगाम इलाके में सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक और आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या बढ़कर दो हो गई है। इलाके में सर्च-ऑपरेशन चल रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *