
हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कावड़ मेला और हरिद्वार में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तराखंड:- हरिद्वार दौरे पर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कावड़ मेला और हरिद्वार में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली । और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए । इस दौरान सीएम धामी ने छात्रों के आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि सरकार द्वारा अध्यादेश लागू कर दिया गया है ।और जो छात्रों की मांग थी वह मांग पूरी कर दी गई है साथ ही 1लाख 3हजार छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया है । साथ ही आने वाले समय में जो परीक्षाओं की डेट निर्धारित की है वह सही समय पर होंगी ।

सीएम धामी ने छात्रों से कहा कि जो भ्रामक प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं उनकी बातों में ना आए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चाहते हैं कि छात्र आंदोलन को इतना उलझा दिया जाए कि आने वाले 5 सालों तक परीक्षा आयोजित ना हो पाए और हम ऐसे लोगों के मनसूबे सफल नहीं होने देंगे । क्योंकि यह बेटी बेटों का और भाई बहनों का कर्णधार नौजवानों के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

सीएम धोनी ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि किसी की बातों में ना आए और किसी के बहकावे में ना आए । अपने आने वाले एग्जाम की तैयारियां करें जो लोग छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहेंगे उन पर कानून अपने कार्रवाई करेगा ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
