चंडीगढ,28सितम्बर। हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी बलात्कार मामले में बीस साल के कारावास के लिए भेजे जाने के बाद चर्चा में आई कुर्बानी ब्रिगेड का धमकी भरा पत्र हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता को भी मिला है।
विश्वास गुप्ता ने इस मामले में गुरूवार को करनाल के सेंक्टर चार थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। विश्वास गुप्ता ने कहा कि वे चंडीगढ में पुलिस महानिदेशक से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में विश्वास गुप्ता ने कहा कि उन्हें कुर्बानी ब्रिगेड के सदस्यों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विश्वास ने कहा कि पत्र में कहा गया है कि करीब दो सौ लोग डेरा प्रमुख पर जीवन कुर्बान करने को तैयार है। ये लोग डेरा प्रमुख को बदनाम करने वालों और उनके बारे में अफवाह फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं। उल्लेखनीय है कि हाल में विश्वास गुप्ता ने पत्रकारवार्ता में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व अपनी पूर्व पत्नी हनीप्रीत के बीच पिता-पुत्री के बजाय पति-पत्नी जैसा रिश्ता बताया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
