गुरुग्राम, 31 अगस्त(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम में चलने वाली स्मार्ट सिटी बसों को लेकर लोगों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला हैं। आने वाली 2 सितंबर को सीएम मनोहर लाल द्वारा इन बसों को हरी झंडी दिखाकर लोगों के लिए रवाना किया जायेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 2 सिंतबर को प्रातः 9ः00 बजे सिटी बस सेवा की शुरूआत गुरूग्राम के सैक्टर-10 से करेंगे। यह नई बस सेवा गुरूग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड द्वारा चलाई जाएगी और इसके प्रथम चरण में 23 नाॅन एसी, लो फलोर बसे चलेंगी। जानकारी के अनुसार रविवार को मुख्यमंत्री गुरूग्राम में नई सिटी बस सेवा को फलैग आॅफ करने के बाद हुड्डा सिटी सैंटर मैट्रो स्टेशन तक इस बस में सफर भी करने वाले हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रथम चरण में सिटी बस सेवा का रूट सैक्टर-10 से शुरू होकर उमंग भारद्वाज चैंक-हीरो होंडा चैंक-सुभाष चैंक-हुडा सिटी सैंटर मैट्रो स्टेशन, साउथ सिटी चैंक, अतुल कटारिया चैंक, सैक्टर-4 व 5 चैंक तथा रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः सैक्टर-10 में संपन्न होगा। यह रूट ट्रैफिक के दबाव तथा लोगों से फीडबैक लेने उपरांत तय किया गया है। इस बस सेवा को 15 अगस्त को शुरु करना था लेकिन तकनीकि खराबी के कारण बसों को नहीं चलाया जा सका। .फिलहाल 2 सितंंबर को बसों को आम लोगों को लिए चला दिया जायेगा। .स्मार्ट सिटी की स्मार्ट बसों को लेकर जीएमडीए भी पूरी तरह से तैयार है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
