Tuesday , 28 July 2026

स्कूल बसों की हुई टक्कर, 3 बच्चे और 2 टीचर घायल

पानीपत : आसन और खंदरा गांव के बीच गुरुवार दो स्कूल बस की टक्कर हो गई। बस ड्राइवर का कहना है कि हादसा धुंध के कारण हुआ। इसमें एक बस के ड्राइवर समेत दो टीचर और तीन स्टूडेंट घायल हो गए। घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शेरा गांव के गीता स्कूल की बस आसन कलां से खंदरा गांव की तरफ जा रही थी। खंदरा के संस्कृति स्कूल की बस खंदरा से आसन कलां की तरफ जा रही थी।
गीता स्कूल की बस चला रहे ड्राइवर राजेश का कहना है कि धुंध के कारण दोनों बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में गीता स्कूल का ड्राइवर राजेश, सौदापुर गांव की टीचर पूजा, आसन कलां की टीचर चंचल, उसके दो बेटे प्रिंस और कमल व भतीजा मयंक घायल हो गया। घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *