Friday , 11 September 2026

सैनिटरी नैपकीन पकड़ने से दो कलाकारों ने कर दिया था मना

अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। पद्मावत की रिलीज के चलते 25 जनवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन का कैमियो रोल है। आइए आपको बता रहे हैं फिल्म से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘पैडमैन’ बॉलीवुड की पहली फिल्म है, जो मेन्सटूरेशन हाइजिन के प्रति जागरुक करती है। सैनिटरी पैड्स और वूमेन हाईजीन पर आज तक हॉलीवुड में भी कोई फिल्म नहीं बनी है।

अक्षय की यह फिल्म अरुणाचलम मुरगननाथम की जिंदगी पर बेस्ड है। अरुणाचलम कोयमंबटूर के निवासी हैं। उन्होंने पहली बार देश में किफायती कीमत वाले सेनेटरी नैपकीन इजाद की थी। अक्षय ने फिल्म की शूटिंग 37 दिनों में ही खत्म की थी। इसकी शूटिंग इंदौर, दिल्ली और बनारस में हुई है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान दो स्थानीय कलाकार शूटिंग छोड़कर भाग गए। अक्षय के मुताबिक, उन्होंने एक सीन में सैनिटरी नैपकीन को हाथ से पकड़ने को पाप कहा और भाग गए। फिल्म का बजट 35-40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *