Sunday , 1 November 2026

सुभाष बराला की मौजूदगी में हरपाल सिंह ने भाजपा का दामन थामा

विधानसभा व लोकसभा चुनावों में अभी साल से भी अधिक का समय बाकि है,लेकिन पार्टी छोडने व जुडने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है। इसी कडी के तहत टोहाना से पूर्व इनेलो विधायक निशान सिंह के पैतृक गांव मामुपुर के पूर्व सरपंच व सिंह के ड्राईवर रहे हरपाल सिंह अपने समर्थकों सहित इनेलो छोडकर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में हरपाल सिंह ने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। बराला ने पार्टी का पटका पहनाकर हरपाल सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इनेलो नेताओं के भाजपा की रैली के दौरान अमित शाह को काले झण्डे दिखाने के ब्यान पर बराला ने कहा कि इनेलो ने पूरी उम्र काले कारनामे किए है, इसलिए काले झंडे दिखाते है।  सुभाष बराला की मौजूदगी में हरपाल सिंह ने भाजपा का दामन थामा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *